मुख्य संवाददाता, अगस्त 18 -- UP News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे को शादी के छह दिन बाद ही तगड़ा झटका लग गया। दरअसल, उसकी नई नवेली दुल्हन सुहागरात पर तबीयत खराब होने के बहाना बनाया फिर मौका मिलते ही कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। अगली सुबह जब घर से दुल्हन गायब मिली तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पीड़ित ने कोर्ट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जिले में एक बिचौलिये ने डेढ़ लाख रुपये लिए और चट मंगनी पट ब्याह करा दिया। 26 जून को लड़की दिखाई और 27 जून को फेरे करा दिए। तीन जुलाई की सुबह दुल्हन बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गई। घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी भी ले गई। दूल्हे के घरवालों ने तलाशा बिचौलिया को फोन किया। यह तक पता नहीं चला कि आखिर दुल्हन का घर कहां है? पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो ...