बरेली, अप्रैल 6 -- Bareilly News: बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिन लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने भवनों पर लगाए गए लाल निशान मिटा दिए हैं, उन पर सबसे पहले बुलडोजर चलाने की तैयारी की गई है। कुछ लोगों ने बुलडोजर की कार्रवाई से बचने को खुद ही अतिक्रमण तोड़ने शुरू कर दिया है। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत 50 से 55 अतिक्रमण चिन्हित कर लिए हैं। इसके तहत कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटे से कोहाड़ापीर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक्सईएन राजीव कुमार राठी का कहना है कि इसी सप्ताह कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। नगर निगम को सूचना मिली है कि कई भवन मालिकों ने अपने प्रतिष्ठानों से लाल निशान हटा दिए हैं। निगम ने इस पर संज्ञान लेते हुए साफ कर दिया है कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.