नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो दिनों की 'फलदायक' बातचीत का दावा किया है, लेकिन ईरान ने ऐसी किसी भी वार्ता से इनकार कर दिया है। इस बीच, ट्रंप प्रशासन के पूर्व राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (एनसीटीसी) निदेशक जोसेफ जो केंट ने तीखी आलोचना की है। जो केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि तनाव कम करने का पहला कदम इजरायल को रोकना होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बातचीत के सभी प्रयास उसी चक्र में फंस जाएंगे। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि ईरान 'समझौता करना चाहता है' और उन्होंने पांच दिनों की समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि वे एक 'वरिष्ठ नेता' से बात कर रहे हैं, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेन...