फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गेहूं खरीद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सुनिश्चित होगी। यदि किसी केंद्र पर प्रतिदिन 30 हजार कुंतल से अधिक आवक होती है तो टोकन प्रणाली लागू की जाएगी और जारी टोकन का विवरण टोकन रजिस्टर में अंकित होगा। शनिवार को डीएम ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की और क्रय एजेसियों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। डीएम ने बताया कि जनपद में 42 स्थायी और 3 मोबाइल क्रय केंद्र बनाये गये हैं। प्रभारियों को न्यूनतम 100 पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। सरकारी समितियों के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित क्रय केंद्रों पर कम से कम दो सौ पंजीकरण कराते हुये खरीद सुनिश्चित करने क ो निर्देशित किया गया। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना, विनोइंग फ ैन, नमी मापक यंत्र की सुविधाय...