पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बीज वितरण
सीवान, जून 25 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए खरीफ मौसम की खेती को लेकर अच्छी खबर है। खरीफ सीजन में विभिन्न फसलों की बुआई के लिए आवश्यक बीज सहुली स्थित ई-किसान भवन में उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक किसान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर निर्धारित मूल्य पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि धान की सबौर सम्पन्न किस्म का तीन क्विंटल बीज उपलब्ध है, जिसकी कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। वहीं बायो-799 किस्म का डेढ़ क्विंटल हाइब्रिड बीज प्राप्त हुआ है, जिसकी कीमत 320 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि अरहर का सात क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है, जिसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जा रहा है। वहीं मडुआ का 20 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.