पहले आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर पीट-पीटकर हत्या, प्रधान के भाई को उतारा मौत के घाट
संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 22 -- यूपी के संतकबीरनगर में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने प्रधान के छोटे भाई की आंख में मिर्ची पाउडर झोंकने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। युवक का शव लेकर परिजन घर जाने लगे तो मेंहदावल बाईपास पर पुलिस ने रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भकठान (गोसाईपुर) गांव के प्रधान रामाकांत यादव के छोटे भाई ब्रह्मानंद यादव (35) मंगलवार की शाम बुलेट लेकर घर से गिठिनी बाजार पशु आहार लेने जा रहे थे। वह गांव के ही राकेश यादव के मकान के सामने पहुंचे थे। पहले से घात लगाए बैठे राक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.