मुंबई, अगस्त 20 -- मुंबई के घाटकोपर में 35 वर्षीय महिला सपना घांजी की मौत के मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सपना की सास और मामले की मुख्य आरोपी 65 वर्षीय धनलक्ष्मी घांजी ने अपनी बहू की हत्या के लिए घरेलू सहायिका और उसके परिवार के तीन सदस्यों को 3 लाख रुपये देने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार, धनलक्ष्मी ने शुरुआत में सपना की मौत को बाथरूम में गिरने की घटना बताने की कोशिश की थी। हालांकि, शरीर पर चोट के निशान, सीसीटीवी फुटेज और फोन रिकॉर्ड ने पुलिस को हत्या की साजिश तक पहुंचा दिया।सास समेत पांच लोग गिरफ्तार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को धनलक्ष्मी घांजी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को घरेलू सहायिका मंगला जाधव, उसके पति सुरेश, बेटी शिवानी (21) और बेटे साजन (19) क...