नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत पर उंगली उठाने से ज्यादा बेहतर होगा कि पाकिस्तान पहले अपने गिरेबान में झांके और खुद का घर संभाले। भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर यह नसीहत दे दी है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर आड़े हाथों लिया। कश्मीर के मुद्दे को बार बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने के लिए भारत ने पाक को तगड़ी लताड़ लगाई। भारत ने पाक को बेनकाब करते हुए एक बार फिर साफ किया है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है, है और रहेगा। इसके साथ ही भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने घर पर ध्यान देने की जरूरत है। पाकिस्तान को भारत की ओर से यह संदेश भारत के प्रतिनिधि राजदूत पर्वथानेनी हरीश ने दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 'प्राकृतिक संसाधन: शांति, सुरक्षा और समृद्...