पहलेजा से जल लेकर बाबा नगरी के लिए निकले कांवरिया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। 'बोल बम... बाबा एक सहारा बा' के जयकारों के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर हजारों कांवरिया बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक के अनुसार, पहली सोमवारी की तुलना में इस बार कांवरियों की संख्या दोगुनी से अधिक है। रविवार सुबह तक कांवरियों के मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश करने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Chapra News: एक लाख से अधिक कांवरिए कांवर लेकर पहलेजा धाम से गरीबनाथ रवानाकांवरियों की लंबी कतार इससे पहले सुबह से ही बाबा गरीबनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहलेजा जाने वाले कांवरियों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारों से गूंजता रहा। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.