पहलेजा शाहपुर दियारा में सरपंच के घर में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख
छपरा, मई 25 -- सोनपुर। सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारा ग्राम कचहरी के सरपंच के घर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में घर और घर में रखे लाखों रूपए मूल्य के सामान एवं नकद जलकर राख हो गए । आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट - सर्किट से आग लगना बताया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया । आसपास के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गया। दमकल कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । इस अग्निकांड में नागेन्द्र राय के घर और उसमें रखे एसी, टीवी, इनवर्टेर, चार पंखा, गोदरेज में रखा कपड़ा, 75 हजार रुपए नकद के अलावा अनाज तथा अन्य घरेलू समान जल कर नष्ट हो गए।
पागल बंदर का किया गया रेस्क्यू इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.