सासाराम, फरवरी 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। नारायण स्कूल ऑफ लॉ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत पहलेजा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज व व सहायक प्रोफेसर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधिक जागरूकता लोकतांत्रिक समाज की आधारशिला है। संयोजक डॉ. उमेश चंद्र द्विवेदी व डॉ. कलीम अख्तर आदि के नेतृत्व में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, साइबर अपराध से सुरक्षा, बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.