छपरा, जुलाई 30 -- शुक्रवार को दोपहर बाद जल लेकर निकलेंगे कांवरिये पहलेजा घाट पर कांवरियों का पहुंचना शुरू पहलेजाघाट लाइव छपरा, हमारे प्रतिनिधि। दिन गुरुवार, समय : 2 बजे। स्थान : पहलेजा घाट। हर तरफ भगवा वस्त्रधारी कांवरियों की धूम है। कहीं महिला कांवरिया झुंड में बैठी हैं तो कहीं पुरुष कांवरिये चाय की दुकान पर खड़े होकर अगली योजना बना रहे हैं। दरअसल शुक्रवार की दोपहर बाद यहां से कांवरिये जल लेकर बाबा गरीब नाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 65 किलोमीटर की यह यात्रा रविवार की शाम तक पूरी कर पहली सोमवारी को भगवान शिव को जलार्पण करेंगे। इसके लिए कई कांवरिये गुरुवार को ही पहलेजा घाट पहुंच चुके हैं।

स्थानीय निवासी की राय स्थानीय निवासी गंगाधर तिवारी बताते हैं कि उत्तर बिहार की सबसे प्रमुख कांवर यात्राओं में शामिल पहलेजा घाट धाम से बाबा गरीबनाथ मं...