नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल, संवाददाता। आला अफसरों और नेताओं की ओर से विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने को लेकर दिए जा रहे निर्देशों का कितना पालन हो रहा है? इसकी बानगी नैनीताल में मानसखंड योजना के काम में देखने को मिली है। हाल ही में करीब 2.50 से 3 लाख रुपये की लागत से नयना देवी मंदिर के समीप बनाई गई दो दुकानों की छतों से पहले ही दिन पानी टपकने लगा। फॉल्स सीलिंग में लगी लाइटों से पानी की धार निकल रही है। जिससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।मानसखंड योजना के तहत नयना देवी मंदिर और भोटिया मार्केट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। पंत पार्क के प्रवेश द्वार को बड़ा बनाकर भव्य रूप दिया जा रहा है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देश पूर्व में मुख्यमंत्री समेत शासन और प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.