पहली सोमवारी पर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा नरकटियागंज , जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
बगहा, अगस्त 4 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर नरकटियागंज और आसपास का इलाका पूरी तरह शिवमय हो उठा। सुबह चार बजे से ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गए। बनवरिया शिव मंदिर, बिरला मंदिर, राम जानकी मंदिर, हरदिया माई देवी स्थान, सिद्धिविनायक मंदिर और सोफ़ा मंदिर सहित शहर और गांव के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिनभर भारी भीड़ उमड़ती रही।बनवरिया और हरदिया माई देवी स्थान मंदिर परिसर में हालात मेले जैसे रहे। कई श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने के लिए घंटा भर से भी अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिरों तक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.