पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा कर रेड क्रॉस ने निभाया सेवा धर्म
देवघर, अगस्त 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथधाम आए लाखों देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक समर्पण के साथ जुटे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सहायता के लिए रेड क्रॉस द्वारा नेहरू पार्क में स्थापित सेवा शिविर में दिनभर सेवा कार्य जारी रहा। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ के बावजूद रेड क्रॉस के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ सेवा में लगे रहे और नेहरू पार्क में श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्त होने तक सेवा कार्य अनवरत जारी रखा। साथ ही श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सकों ने कांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.