पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 'हर हर महादेव' 'बोल बम' से गुजे शिवालय
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, आदमपुर शिव शक्ति मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों के कपाट खुलते ही शिवभक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे और शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिरों में बैरिकेडिंग, गंगाजल की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस बल तैनात रहे। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी को बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.