पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था का सैलाब
रामगढ़, अगस्त 3 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी पर मांडू क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन मनोकामना बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय रहा। सावन की पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.