पहली सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था की बयार
भागलपुर, अगस्त 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में जलार्पण को लेकर श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। रविवार को सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया सहित कोसी- सीमांचल के विभिन्न जिलों से हजारों शिवभक्त बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच मुंगेर के छर्रापट्टी गंगा घाट के लिए रवाना हुए। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरकर बाबा मटेश्वर धाम की पैदल यात्रा शुरू कर दी। पूरे दिन क्षेत्र शिवमय माहौल में डूबा रहा और सड़कों पर केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों की लंबी कतारें नजर आईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सतर्क, कांवरिया पथ पर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजास्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.