पहली सोमवारी पर बाबा के दरबार रवाना हुए कांवरिये, बोल बम से गूंजा स्टेशन
बोकारो, अगस्त 1 -- सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार शाम बोकारो से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में कांवर लिए पहुंचे। स्टेशन परिसर में बोल बम, हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय माहौल बन गया। ट्रेन के इंतजार के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह साफ दिखाई दिया। शिवभक्त प्रेम शंकर ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सभी श्रद्धालु देवघर पहुंचेंगे व पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा के दरबार तक की यात्रा आस्था, विश्वास व तप का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवाना इस बार भी बड़ी संख्या में बोकारो के श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.