पहली सोमवारी पर पतनेश्वर धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जमुई, अगस्त 4 -- बरहट। निज संवाददाता सावन माह की पहली सोमवारी पर पतनेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच किउल नदी में स्नान कर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल और गहरा गया। नदी के तट से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने फूल, बेलपत्र, धतूरा और प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.