पूर्णिया, अगस्त 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा उग्रेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मंदिर तक जाने वाली सभी सड़कें केसरियामय हो गईं और पूरा क्षेत्र बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सोमवार की आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर तक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, चहुंओर लगे बम-बम भोले के जयकारे अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे,...