पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब
मुंगेर, अगस्त 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेले के तीसरे दिन शनिवार को सावन मास की पहली सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कच्ची कांवरिया मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों के जत्थे लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। पूरा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। शनिवार को दोपहर तक चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण कांवरियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि अपराह्न करीब दो बजे के बाद शुरू हुई हल्की रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद कांवरियों की संख्या और बढ़ गई तथा देर शाम तक श्रद्धालु बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर बाबा के दरबार रवाना हुए कांवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.