पहली सोमवारी को बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
गोड्डा, अगस्त 4 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम महादेव की भक्ति में सराबोर था। सोमवार अलसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह दो बजे से ही कांवरिया बाबा को जलाभिषेक करने के लिए पहुच गए। बोल बम और हर हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं और कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ बाबा रत्नेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चना किया। भागलपुर से गंगाजल लेकर आए कांवरियों ने लंबी यात्रा पूरी करने के बाद बाबा रत्नेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जलार्पण किया। भगवा वस्त्र धारण किए कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे, जबकि महिलाओं, युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.