पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
बेगुसराय, अगस्त 3 -- बेगूसरा/गढ़पुरा, हिन्दुस्तान टीम। सावन की पहली सोमवारी पर जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु अहले सुबह ही गंगा समेत अन्य नदियों या फिर पोखरों में स्नान कर भगवान भोले को जल अर्पित करने के लिए मंदिरों की ओर रवाना हो गए। शहर के काली स्थान चौक स्थित शिव मंदिर, अम्बेदकर चौक, कर्पूरी स्थान, सर्वोदयनगर, लोहियानगर, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप, बीएमपी शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर, गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरिगिरिद्धाम में सावन की पहली सोमवारी को लेकर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबभक्तों की गतिविधियाँ रात के 12:30...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.