बेगुसराय, अप्रैल 16 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के पहली से 12वीं कक्षा के शत प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने का कार्य 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों के 30.77 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों के 61.23 फीसदी बच्चों का अपार आईडी नहीं बन पाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने राज्य के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश में कहा है कि समीक्षा में पाया गया कि अब तक सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों में से 69.23 फीसदी एवं प्राइवेट स्कूलों में नामांकित बच्चों में से केवल 38.77 फीसदी बच्चों का ही अपार आईडी बन पाया है, जो चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- 30 जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.