नवादा, अप्रैल 30 -- जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 70 हजार बच्चों को अभी तक मुफ्त पाठ्य पुस्तक नहीं मिल सकी है। जिले में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में तीन लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इनमें से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से 75 फीसदी बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई गईं हैं। अभी तक 25 फीसदी यानि करीब 70 हजार बच्चों को नई किताबें नहीं मिल सकी हैं। जबकि शैक्षणिक सत्र एक माह बीतने को है। किताबों के अभाव में इन बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस साल पुस्तक प्रकाशन की ओर से जिले को 2 लाख 53 हजार किताबें ही बच्चों को वितरित करने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इन किताबों का वितरण स्कूलों में बच्चों के बीच किया जा चुका है। जिले में 1665 प्रारंभिक स्कूल हैं। इनमें प्राइमरी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.