भागलपुर, मार्च 1 -- कुर्साकांटा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तिथि जारी कर दी है। मध्य विद्यालय बलचंदा के प्रधानाध्यापक बिजेन्द्र मंडल ने बताया कि परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक चलेगी। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी। जबकि कक्षा तीन से 8 तक के बच्चों की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली प्रात: 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार पश्न पत्रों को ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मूल्यांकन कार्य 19 से 24 मार्च तक ईद और बिहार दिवस छोड़कर चार कार्य दिवस में पूरा करना है। प्रगति पत्रक आदि 25 मार्च तक ...