नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- टेक ब्रैंड ओप्पो के नए फोन OPPO K14 Plus की सेल इस हफ्ते शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसे 8 अक्टूबर, 2026 से Flipkart Big Billion Days के दौरान सेल के लिए पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन सेल के पहले दिन 4,000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये हो जाता है। यह फोन Flipkart और कंपनी के e-store पर उपलब्ध होगा। OPPO K14 Plus को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB RAM और 128GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। बैंक डिस्काउंट के बाद इनका इफेक्टिव प्राइस क्रम से 25,999 रुपये, 28,999 रुपये और 31,999 रुपये हो जाती है। फोन Solar Orange और Star...