नई दिल्ली, मार्च 25 -- Realme P4 Lite 5G Sales Record: रियलमी के सबसे लेटेस्ट Realme P4 Lite 5G ने पहली सेल में ही धूम मचा दी है। सेल में ग्राहकों का रिस्पॉन्स देख कंपनी भी हैरान है। सेल शुरू होते ही इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक टूट पड़े। कंपनी ने बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी के अनुसार, सेल शुरू होने के बाद, पहले दो घंटों में ही 60,000 यूनिट्स बिक ​​गए। कंपनी का कहना है कि इस आंकड़े के साथ यह अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। 7,000mAh की बैटरी वाला यह फोन 11,499 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में मिल रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं फोन की कीमत और फीचर्स पर...कीमत और ऑफर भारत में Realme P4 Lite 5G की कीमत बेस 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये...