पहली शादी छिपाकर किया निकाह, फिर घर से निकाला
बिजनौर, मई 28 -- धामपुर। मोहल्ला नई सराय निवासी आफरीन पुत्री इकरार ने अपने पति गुलाम मोहम्मद समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जानलेवा हमला और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर धोखे से निकाह किया। आफरीन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद और एक वैगनआर कार की मांग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- शादीशुदा होने की बात छुपाकर युवती से विवाह किया मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई। उसे मासूम बच्चे सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.