लातेहार, फरवरी 25 -- लातेहार,प्रतिनिधि। 14 मार्च को आयोजित वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तथा 90 दिवसीय मध्यस्थता देश के लिए 2.0 अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर व्यवहार न्यायालय लातेहार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने की। पीडीजे श्री सिंह ने लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर देते हुए सुलहनीय आपराधिक, दीवानी, बैंक ऋण, बिजली बिल एवं वैवाहिक विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित करने और नोटिस तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है। न्यायिक पदाधिकारियों को पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों के प्रति जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.