पहली मेरिट के तहत करीब 3200 दाखिले हुए
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया सोमवार को पूर्ण हो गई। पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया में करीब 3200 सीट पर दाखिले हुए। अब दूसरी मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी होगी। बता दें कि फरीदाबाद में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से संबंधित 11 महाविद्यालयों में स्नातक के विभिन्न कोर्स की करीब 10 हजार सीट हैं। इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। 12 जुलाई को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी, जिन छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल थे, उन्हें 27 जुलाई तक फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी थी। इस तरह से सोमवार को फीस जमा करने का अंतिम दिन रहा। सोमवार देर रात तक फीस जमा करने की प्रक्रिया जारी रही। पहली मेरिट सूची में करीब चार हजार से अधिक सीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.