ललितपुर, अप्रैल 25 -- ललितपुर। जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होमगार्ड परीक्षा के दौरान पहली पाली में 911 और दूसरी में 844 ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक विभिन्न केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। 25 से लेकर 27 अप्रैल तक जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। निर्धारित समय पर उनको तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर जाने दिया गया। सुबह दस से बारह बजे तक पहली पाली में हुई परीक्षा के दौरान पंजीकृत 3120 में से 2209 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 911 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यह भी पढ़ें- जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.