बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- पहली महिला एसडीओ के रूप में आज पदभार ग्रहण करेंगी प्रियंका फोटो 02 शेखपुरा 01 - एसडीओ प्रियंका कुमारी (फाइल फोटो) शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहली महिला एसडीओ के रूप में बीपीएसी अधिकारी प्रियंका कुमारी मंगलवार को शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगी। 2024 बैच की अधिकारी इससे पहले कटिहार जिला के वारसोई अनुमंडल में डीसीएलआर थीं। प्रशासनिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अभी एसडीओ के पद पर कार्यरत डीसीएलआर मृत्युंजय कुमार द्वारा नये एसडीओ को पदभार सौंपा जायेगा। जिले में डीएम और एसपी के पद पर कई महिला अधिकारियों की तैनाती हो चुकी हैं। परंतु, पहला मौका है कि एसडीओ के पद पर महिला अधिकारी की तैनाती हुई है। शेखपुरा को अनुमंडल का दर्जा 23 जून 1983 को मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...