गोपालगंज, अगस्त 20 -- गोपालगंज। नगर थाने के न्यू कॉलोनी तुरकहां में किराए के मकान में रहनेवाली एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी रचाने, उसे व उसके बच्चों को खर्च देने व मारपीट करने का आरोप लगाकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा दूसरी शादी करने का मामला दर्जपति की गिरफ्तारी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मीरगंज थाने के सवरेंजी गांव के मो. शादाब की पत्नी नुजहम परवीन ने नगर थाने की पुलिस को बताया कि वह नगर थाने के न्यू कॉलोनी तुरकहां में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। उसके पति उसका भरण-पोषण नहीं करते हैं। वे विदेश में रहते हैं और न तो उससे बात करने हैं और न...