नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत मंगलवार को नई दिल्ली में पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने इस ऐतिहासिक बैठक में शामिल होने वाले सदस्य देशों के गृह मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और साझा चुनौतियों से निपटने के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करना सम्मान की बात है। अमित शाह ने सदस्य देशों के गृह मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह बैठक आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, कट्टरपंथ, मानव तस्करी, अवैध वित्तीय गतिविधियों और साइबर...