नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Motorola फोल्डेबल फोन बनाने वाले सबसे पुराने ब्रांड्स में से एक है और लगता है कि ब्रांड इस कैटेगरी में अपना यूनिक फोन जोड़ने की तैयारी में है। खबर है कि मोटोरोला अपनी फोल्डेफोन फोन लाइनअप में'रेजर फ्लेक्स' (Razr Flex) नाम का एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की टाइमलाइन नहीं बताई है, लेकिन एक नए लीक से इस अपकमिंग फोन के संभावित नाम का पता चला है। बताया जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन 'बुक-स्टाइल' डिजाइन वाला होगा, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज और गूगल पिक्सेल फोल्ड जैसा दिखता है, लेकिन यह छोटा और चौड़ा होगा। साथ ही, इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 12GB रैम होने की भी चर्चा है। चलिए एक नजलर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...Motorola Razr Flex 2027 कंपनी का...