अहमदाबाद, जुलाई 7 -- 38 आतंकवादी जब एक साथ फांसी के फंदे पर झूलेंगे तो उन 56 लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी जिनकी 26 जुलाई 2008 को सिलसिलेवार बम धमाकों में अकाल मौत हो गई थी। गुजरात के अहमदाबाद में महज 70 मिनट में 21 धमाकों को अंजाम दिए जाने के मामले में दोषी पाए गए 11 अन्य दरिंदों को उम्रकैद की सजा काटनी होगी। इन सभी ने मिलकर उस दिन अहमदाबाद में कहर बरपा दिया था, जिसे उन्होंने 2002 दंगों का बदला बताया था। अब गुजरात हाई कोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के उस आदेश को जस का तस बरकरार रखा, जिसमें खूंखार आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) से जुड़े दोषियों को उनके किए की सजा सुनाई गई थी। फरवरी 2022 में स्पेशल कोर्ट से यह फैसला आया था। यह पहला मौका था जब एक साथ इतने दोषियों को किसी मामले में फांसी की सजा सुनाई गई। दोषियों में सफदर नागोरी भी शामिल है, जो ...