नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Xiaomi ने अपने सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Redmi Note 17 Pro Max 5G की। शाओमी ने इसे आधिकारिक तौर पर जापान में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि लेटेस्ट फोन रेडमी नोट लाइनअप का पहला Pro Max मॉडल है और साथ ही यह शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 10,000mAh की बैटरी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसे लेकर शाओमी का कहना है कि नॉर्मल यूज में यह तीन दिन तक चलती है और इसमें 100W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसे केवल 20 मिनट की चार्जिंग में बैटरी पूरे दिन का चार्ज दे सकती है। कितनी है इस नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...पावरबैंक का भी काम करेगा फोन शाओमी का यह भी दावा है कि 1...