बलिया, नवम्बर 13 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। ददरी मेला में यूं तो अन्य खेल प्रतियोगिताएं पहले से होती रही हैं लेकिन पहली बार मेला में 'ददरी मेला क्रिकेट कुंभ' का आयोजन किया जाएगा। इस क्रिकेट कुंभ में जिले भर से लगभग 100 टीमें प्रतिभाग करेंगी। 21 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 नवम्बर को खेला जाएगा। टीमें अपना पंजीकरण जिला क्रीड़ा अधिकारी (मो. नंबर 9415842138) पर करा सकती हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि प्रतियोगिता के हर मैच पांच-पांच ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। हर गेंदबाज को केवल एक ओवर फेंकने की अनुमति होगी। सभी मैच केनवास बॉल से खेले जाएंगे, ताकि खेल में रोमांच बना रहे। खेल के साथ-साथ बगल में सांस्कृतिक विभाग की टीम भी मंच पर गायन और वादन प्रस्तुत करेगी, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.