कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। इस बार जनगणना से पहले मकान गणना होगी। देश में पहली बार डिजिटल तकनीक का प्रयोग होगा। सबसे पहले सार्वजनिक तौर पर सात मई से एक ऐसा ऐप लांच होने जा रहा है, जिसके जरिए जनपद के लोग चाहें तो खुद भी अपने मकान का ब्योरा भर सकेंगे। उसके बाद घर-घर गणना के लिए सरकार की ओर से प्रगणक तैनात किए जाएंगे। इनके ऊपर सुपरवाइजर होंगे तथा इन दोनों के कार्यों की निगरानी के लिए 122 फील्ड ट्रेनर जिले भर में तैनात किए गए जाएंगे। प्रगणक के जरिए मकानों की गणना होगी, जो 20 मई से 22 जून के बीच होगी, जबकि जनगणना साल 2027 में जनवरी से मार्च के बीच होगी।वर्ष 2011 के बाद अब तक राष्ट्रीय जनगणना नहीं हुई है। राष्ट्रीय जनगणना वर्ष 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब इसे वर्ष 2027 में किया जाना है। पहले चरण में ...