पहली बार होगा इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ
इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- इटावा। इष्टिकापुरी के धार्मिक इतिहास में पहली बार इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 1 से 9 अक्टूबर तक पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आयोजित होगा। यह आयोजन आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा। इन्द्रध्वज महामंडल विधान सर्व मनोकामनापूर्ण रिद्धि-सिद्धि दायक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में आयोजित होगा। इसके साथ ही विश्व में शांति, सुख-समृद्धि मंगल की कामना को लेकर विश्वशांति महायज्ञ भी होगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू जैन अभय जैन मोहित अग्रवाल की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.