लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- मैगलगंज। नए पसगवां विकास खंड के संविलियन विद्यालय मैगलगंज, प्राथमिक विद्यालय इटारा समेत तमाम बेसिक स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ धूमधाम के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर बच्चों में भारी उत्साह भी देखने को मिला। स्कूल प्रबंधनों द्वारा परिसरों को गुब्बारों व सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कई विद्यालयों में स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां नवप्रवेशी बच्चों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित भी किया गया वहीं अभिभावकों से भी अपने सभी पांच वर्ष से अधिक बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपील की गई। अध्यापकों ने शत प्रतिशत साक्षरता अभियान के तहत बच्चों व उनके अभिभावकों को विस्तृत रूप से प्रोत्साहित किया। इस पहल से बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.