लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- भारत-नेपाल सीमा पर कर्णाली व मोहाना नदी के बीच में बसे चौगुर्जी गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस गांव में पहुंचने के लिए नाव व स्टीमर का ही सहारा है। गांव में अब तक बिजली की लाइन नहीं पहुंच सकी है। गांव के लोगों को सोलर पावर प्लांट से लाइट की सुविधा दी गई, लेकिन यहां के सरकारी स्कूल में लाइट नहीं पहुंची। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक शशांक वर्मा की पहल पर गांव के स्कूल में अब पांच किलोवाट का पावर प्लांट लग रहा है। इससे गर्मियों में अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पंखे की हवा मिल सकेगी। चौगुर्जी गांव के संविलियन स्कूल में अब तक बिजली की लाइन नहीं पहुंची है। नेपाल सीमा पर स्थित यह गांव दो नदियों से घिरा है। ऐसे में बिजली की लाइन पहुंचना मुश्किल है। इसको देखते हुए पहले गांव की गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइटे...