भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बुधवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। बताया गया कि पहली बार कोई विभागीय मंत्री जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव तथा डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। पंचायती राज मंत्री ने जिला परिषद उपाध्यक्ष के आवास पर सुबह क...