पहली बार योगी सरकार पंचायतों को देगी मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार
मथुरा, सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहली बार ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार योजना शुरू की है। पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी इस योजना के तहत प्रदेश की उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रति पंचायत 50 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक ग्राम प्रधान/ सचिव 15 से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पुरस्कार के लिए पंचायत राज विभाग के निदेशक ने 10 श्रेणियां निर्धारित की हैं। जिन में घर-घर कचरा एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायत, स्वयं की आय (ओएसआर) सृजित करने वाली ग्राम पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत, मेरा तालाब मेरी योजना में श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.