नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई मां बनीं महिलाओं को अक्सर घर के काम करना मुश्किल लगता है। पहली बार मां बनने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में बच्चे की देखभाल के साथ घर के काम जब वो करती हैं तो कई बार थकान हावी हो जाती है और वो अपनी सेहत का ख्याल भी नहीं रख पातीं। ऐसे में जरूरी है कि घर से जुड़े कुछ कामों को इग्नोर किया जाए या करना कुछ समय के लिए बंद कर दें। जिससे ना केवल आपके जरूरी काम पूरे हो जाएं बल्कि आप अपने बच्चे की देखभाल और खुद की सेहत का ख्याल भी रख पाएंगी। पहले की तरह आपके लिए खुद के लिए समय भी मिलना शुरू हो जाएगा। जानें वो कौन से काम हैं जिन्हें ना करने से आपके घर की बाकी चीजों पर असर नहीं पड़ता।आलमारी में सारी चीजें व्यवस्थित हों ऐसा जरूरी नहीं घर के सारे सामान अपनी जगह पर रखें हो इस बात का ध्यान रखें लेकिन जरूरी नहीं कि आलम...