बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब 2026 में पंचायत चुनाव होना है। ये पंचायत चुनाव इस बार कई बदलाव का साक्षी बनने वाला है। पंचायत चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा। जिसकी तैयारी राज्य चुनाव आयोग की ओर से शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम लगाए जाएंगे। जो एकदम से नया होगा। इसमें सीयू यानी कंट्रोल यूनिट तो एक ही होगी, लेकिन बैलेट यूनिट छह होंगी। वहीं, पंचायत चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के मुताबिक होंगे। इसको लेकर नये सिरे से पंचायतों का परिसीमन और आरक्षण रोस्टर का निर्धारण होगा। ऐसे में वर्तमान में छह पद जिला परिषद्, मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच, पंच व वार्ड सदस्य के लिए आरक्षित सीट बदल जायेगा। पंचायत चुनाव में दो टर्म के बाद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.