पहली बार मरीज को दिया गया जीवन रक्षक इंजेक्शन
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में पहली बार हार्ट पेसेंट को 50 हजार रूपए कीमत का इंजेक्शन लगाकर जीवनरक्षक सुविधा प्रदान की गई। डॉक्टर की तत्परता और सूझबूझ से हार्ट पेसेंट की जान बचाने का कारगर उपाए किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। इतनी महंगी कीमत का इंजेक्शन वह भी नि:शुल्क पहली बार सौ शैय्या अस्पताल में उपयोग में लाया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अल्हनापुर गांव निवासी रिंकी (48) पत्नी रामकुमार को मंगलवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढऩे पर परिजन उन्हें तत्काल दिलू नगला स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कराई।पहली बार लगा टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन ईसीजी रिपोर्ट में हृदयाघात (हार्ट अटैक) की आशंका दिखाई दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.