पहली बार भारत में गरजे जापानी लड़ाकू विमान, तेजस और राफेल के संग दिखाए करतब
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारत और जापान के बीच रविवार को रक्षा सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ गया। जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भरते हुए संयुक्त वायु अभ्यास में हिस्सा लिया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसे भारत-जापान रक्षा संबंधों और साझेदारी के इतिहास में एक बड़ा पड़ाव बताया। भारत-जापान द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' के तहत जापानी वायुसेना प्रमुख जनरल ताकेहिरो मोरिता ने पायलट के साथ तेजस जेट में उड़ान भरी, जबकि एयर चीफ मार्शल सिंह ने तेजस जेट में अकेले उड़ान भरी। यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित हो रहा है। इसमें भारतीय वायुसेना के स्वदेशी 'तेजस', 'सुखोई-30एमकेआई ' और 'राफेल' जैसे अग्रिम पंक्ति के विमान शामिल हैं, जबकि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.